युवक पृथ्वी सिंह को है मदद की दरकार

अजमेर। पुष्कर के गनाहेड़ा की पोखरियों की गुवाड़ी में रहने वाले 26 वर्षीय पृथ्वी सिंह की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। अत्यन्त गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वी को मार्बल सिटी हॉस्पिटल, किशनगढ में डायलिसिस कराने के लिये आना पड़ता है। हर महिने तकरीबन 22 हजार खर्च करने पड़ते हैं। घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। ऐसे में पृथ्वी को उचित इलाज के लिये आर्थिक सहायता की दरकार है। पृथ्वी की मां बूढ़ी है, जबकि पिता का देहान्त हो चुका है। एक भाई है, जो साधारण मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। पृथ्वी सिंह को मदद देने के लिये 9024765902 और 9460166041 पर संपर्क किया जा सकता है।
error: Content is protected !!