सुमन शर्मा का अजमेर आगमन पर अभिनन्दन

अजमेर भारतीय जनता पार्टी बजरंग मण्डल महिला मार्चा द्वारा श्रीमति सुमन शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा का अजमेर आगमन पर अभिनन्दन व स्वागत किया गया। श्रीमति सुमन शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओ को आने वाले विधानसभा चुनाव 2013 के लिए अभी से जुट जाना चाहिए, हमें दिन रात एक करके भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है राजस्थान मे कमल के फूल की सरकार को लाना है ,  लोग गहलोत सरकार से त्रस्त हो चुके है ,
इस से पहले श्री वासुदेव देवनानी जी ने श्रीमती सुमन शर्मा की  कार्यप्रणाली के बारे मे कार्यकर्ताओ को बताया की किस तरह वो जयपुर  शहर मे लोगो से जुडी हुई है.
श्री आनंद सिंह राजावत ने बजरंग मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बूथ स्तर पर  कैसे काम कर रहे है,
बैठक मे नीरज जैन, कँवल प्रकाश किशनानी,  बजरंग मण्डल अध्यक्ष रश्मि शर्मा, संतोष मेघवंशी, लक्ष्मी यादव, सीमा गोस्वामी, पूनम  शर्मा, सुनीता  अहीर, भारती श्रीवास्तव, सुशीला उदावत, विनोद कँवर, जे के शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल शर्मा आदि कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे मंच संचालन  वनिता  जैमन  ने  किया
-वनिता  जैमन 
9829126880 
error: Content is protected !!