अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान में कल 30 जनवरी को श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ऊंटड़ा, पीसांगन की गोला, जवाजा की देवाता, किशनगढ़ की तिलोनिया, अंराई की गोठियाना, केकड़ी की टांकावास, मसूदा की सथाना तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत एकलसिंगा में शिविर आयोजित होंगे। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल ग्राम एकलसिंगा व सथाना में प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का अवलोकन करेंगे।