घोषणाओं पर नही हुआ अमल, बेकार पडे सेवा केन्द्र

राजीव गाधी सेवा केन्द्र अंराई

अंराई । केंन्द्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कम्प्यूटरीक ृत शिक्षा में आवाम हासिल कराने व एक ही छत के नीचे ग्रामीणों के क ई काम निपटाने का सपना मिटटी में मिलता नजर आ रहा है। सरकार द्वारा प्रत्येक पचंायत समिति मुख्यालयों सहित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लाखों रूपये की लागत से राजीव गाधी सेवा केन्द्र बनाये गये। जिनमें मिनी बैंक, ई मित्र, पोस्टआफिस, आरकेसीएल सेन्टर, आदि केन्द्र लगने

बन्द पडा आरकेसीएल केन्द्र

प्रस्तावित थे। जिसके तहत् नरेगा भुगतान, कम्प्यूटर शिक्षा, जमीनों की नक्ल, मूल निवास आदि बनाने के कार्य राजीव गॉधी सेवा केन्द्रों पर सम्पादित होने थे। परन्तु सेवा केन्द्रों क ी वर्तमान स्थिति की बानगी उपतहसील मुख्यालय पर स्थित सेवा केन्द्र से भलीभाति देखी जा सकती है। जहॉ केन्द्र के लम्बे अन्तराल के बाद भी मिनी बैंक, ई मित्र कियोस्क, नहीं खुल पाये। इसके साथ ही आरकेसीएल कम्प्यूटरण शिक्षा का केन्द्र पिछले दो माह से बन्द पडा है। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों क ो कम्प्यूटर शिक्षा के लिए किशनगढ के चक्कर काटने पड रहे है। वहीं अन्य ग्रामीणों को मिनी बैंक, पोस्टआफिस एक ही छत के नीचे नहीं होनें से परेशानिया झेलनी पड रही है। सेवा केन्द्र अपना रूप इख्तिहार करने की बाट जो रहे है। सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर पहली बार दस लाख एवं पंचायत समिति स्तर पर पच्चीस लाख की लागत से एक सुशोभित भवन का निमार्ण करवाया गया। सरकार ने उक्त भवन के निमार्ण के दोरान ग्रामीणेंा को वादा किया कि इस भवन में राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को एक छत के नीचे संचालित किया जाएगा। अरांई क्षेत्र के राजीव गांधी आईटी सेटरों के उदघाटन के दोरान नेताओं द्वारा ग्रामीणों को बडे बडे वादे किये गये परन्तु अब तक किसी भी राजीव गांधी आईटी सेंटर में घोषित चारों विभागों का संचालन नहीं हुआ।

गांव से दूर बना दिये सेवा केन्द्र

पंचायत समिति अरंाई के अन्तगर्त आने वाली तीस ग्राम पचंायतों में से अधिकत्तर राजीव गांधी सेवा केन्द्र गावों से दूर बनाये गये है। इस कारण ग्रामीणों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को भी केन्द्रों में रखे सामान की चोरी का भय बना रहता है। कुछ पंचायतों के सेवा केन्द्रों में से बैट्रिया चोरी होने जैसी वारदाते हो चुकी है।

इनका कहना  राजीव गांधी आईटी सेंटर पर सुरक्षाकर्मीयों की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। मुख्यालय पर संचालित आरकेसीएल केन्द्र के संचालक को नोटिस दिया गया है। केन्द्र जल्द शुरू नहीं करने पर दूसरे संचालक द्वारा केन्द्र खुलवाया जायेगा। ओमकारेश्वर शर्मा विकास अधिकारी अरंाई

– मनोज सारस्वत 

error: Content is protected !!