कचहरी रोड का नाम बदलने पर ऐतराज

अजमेर। कचहरी रोड के नाम को बदल कर मुकुट बिहारी लाल भार्गव मार्ग रखे जाने के ऐलान से ही इसका विरोध शुरू हो गया। जहां गुरुवार को पार्षद गुलाम मुस्तफा ने इस ऐलान की भत्र्सना की थी, वहीं शुक्रवार को कचहरी रोड व्यापारिक एसोसिएशन के व्यापारियों ने घोर निन्दा करते हुए कचहरी रोड, महात्मा गांधी मार्ग के नाम से कोई छेड़छाड़ करने की चेतावनी देते हुए निगम प्रशासन के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन के सचिव किशोर टेकवानी और महासविच नरेन्द्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटा कर मुकुट बिहारी लाल भार्गव मार्ग किये जाने का कोई औचित्य समझ में नहीं आ रहा। सत्तारूढ़ कांग्रेस के मेयर खुद ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे उनके कांग्रेसी होने पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। इसलिये मांग की जाती है कि मार्ग के साथ कोई खिलवाड़ न किया जाये।
error: Content is protected !!