कैदी बलवाराम पर लगाए कई गंभीर आरोप

अजमेर। किशनगढ़ विधायक नाथूराम सिनोदिया के बेटे भंवर सिनोदिया की हत्या के मुख्य आरोपी बलवाराम जाट और सुपारी किलर शहजाद के गुर्गे सिंकदर उर्फ  बबलू के बीच गुरुवार को जेल में हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस सिंकदर को लेकर जेएलएन अस्पताल पहुंची। यहां पुलिस की मौजूदगी में सिकंदर और उसके परिजन ने बलवाराम पर कई गंभीर आरोप लगाये। सिंकदर ने बताया कि शहजाद के सरकारी गवाह बनने के ऐलान से ही बलवा परेशान हो गया और उसने अनर्गल बयान और धमकियां देना शुरू कर दिया। भंवर सिनोदिया हत्याकांड के आरोपियों में ये कोई पहला झगड़ा नहीं है। जेल में इससे पहले भी दोनों गुटो के बीच जंग हो चुकी है। सिंकदर की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी बलवाराम जाट, कैलाश थाकंण, हीरालाल, गणेश, मदनलाल, सलीम और समीर के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार शहजाद की पत्नी ने जेल प्रशासन और सजायाफ्ता कैदियों पर कई गंभीर आरोप लगाये।
error: Content is protected !!