आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन

AANGANBADI KARAMCHARI SANGH COLECTRET PRADARSHAN 01अजमेर। भारतीय मजदूर संघ से सबंध भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगो को जिला प्रशासन के जरिये सरकार तक पंहुचाने का काम किया। संघ की जिला उपाध्यक्ष कल्पना मिश्रा, महामंत्री ममता सेन के साथ सैकडों आंगनबाडी कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि उन्हे सरकार न्यूनतम मानदेय 10 हजार रूपये दे और उन्हे राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये साथ ही सक्षम महिलाओं को समय से पहले सेवानिवृत नहीं किया जाये।  पूर्व में  किये गये काम का भुगतान समय पर किया जाये। ग्रामीण परियोजनाओं में लगायी जाने वाली ड्यूटी का भुगतान कराने की कार्यवाही की जाए आदि अन्य मंागो को लेकर जिला कलेक्टर और जिला प्रमुख के नाम ज्ञापन सौपं गये। इस प्रदर्शन में राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री मूलसिंह चौहान और भारतीय मजदूर संघ के भोलानाथ आचार्य ने श्रमिक संगठनांे द्वारा की जा रही देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के विषय में अपनी बात यूं रखी।
error: Content is protected !!