महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी की गोष्ठी संपन्न

aam aadmi parti thumbअजमेर। महिला दिवस के उपलक्ष में आम आदमी पार्टी ने गत दिवस पुराना बडग़ांव की इन्द्रा कॉलोनी स्थित नामदेव माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गोष्ठी का आगाज गांव की बुजुर्ग महिला श्रीमती चांद कंवर मुरक्यां ने एक ओजपूर्ण कविता पेश कर किया। उनका जोश देखने व सुनने लायक था। इसके बाद गांव की ही एक महिला श्रीमती शोभना भटनागर ने अपने विचार रखे। उनका कहना था कि वे तो निश्छल वातावरण में पली बढ़ीं, मगर अब उनको अपनी दो बेटियों की चिंता सता रही है कि क्या वे भी ऐसे ही खुल वातावरण पा सकेंगी।
इस मौके पर राजेश राजोरिया ने पार्टी के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किशन टंडी ने भी अपने विचार रखे। आखिर में राजेन्द्र सिंह हीरा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गुरबाणी में कहा गया है कि सो क्यूं मंदा जित जम्मे राजान, अर्थात जिस कोख ने बड़े-बड़े प्रतापी राजाओं को जन्म दिया है, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को जन्म दिया है, जिस कोख से भगत सिंह व नेताजी सुभाष चंद बोस ने जन्म लिया है, उस कोख को सदैव प्रणाम है। आखिर में सत्यानारायण भराडिय़ा ने कन्याओं व बच्चों को कॅपी, पेन, फल आदि बांटे। इस मौके पर महावीर सिंह, महेश शर्मा, सोनिया शर्मा आदि भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!