ईयूडीआर एक्ट के तहत 12 करोड़ 77 लाख रूपए की वसूली

avvnl logoअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह तक ईयूडीआर एक्ट (विद्युत बकाया वसूली नियम) के तहत कुल 22 हजार 646 प्रकरणों में 12 करोड़ 77 लाख 74 हजार रूपए की वसूली की गई है।
निगम के अधीक्षण अभियंता (योजना) ने बताया कि बकाया वसूली के तहत उपभोक्ताओं से ईयूडीआर एक्ट के तहत नोटिस देकर कार्यवाही की गई। इसके तहत चालू वित्तीय वर्ष में जनवरी माह तक कुल 22 हजार 646 प्रकरणों में 12 करोड़ 77 लाख 74 हजार रूपए की वसूली की गई है। उन्हांेने बताया की सर्वाधिक वसूली सीकर सर्किल में 4 हजार 478 प्रकरणों में 3 करोड़ 19 लाख 70 हजार रूपए की वसूली की गई है। जबकि झुंझुनूं सर्किल में 2 हजार 562 प्रकरणों में 2 करोड़ 68 लाख 26 हजार, नागौर सर्किल में 2 हजार 995 प्रकरणों में 2 करोड़ 48 लाख 38 हजार, उदयपुर सर्किल में 3 हजार 698 प्रकरणों में एक करोड़ 23 लाख 41 हजार, चितौड़गढ़ सर्किल में 763 प्रकरणों में 64 लाख 22 हजार, बांसवाड़ा सर्किल में 3 हजार 395 प्रकरणों में 54 लाख 9 हजार रूपए, भीलवाड़ा सर्किल में एक हजार 314 प्रकरणों में 51 लाख 84 हजार, प्रतापगढ़ सर्किल में एक हजार 388 प्रकरणों में 50 लाख 90 हजार, राजसमंद सर्किल में 565 प्रकरणों में 37 लाख 65 हजार, अजमेर शहर सर्किल में 495 प्रकरणों में 28 लाख 79 हजार, अजमेर जिला सर्किल में 838 प्रकरणों में 21 लाख 63 हजार तथा डूंगरपुर सर्किल में 155 प्रकरणों में 8 लाख 87 हजार रूपए की वसूली की गई है।

error: Content is protected !!