रेलवे एम्पलॉईज यूनियन ने फाग महोत्सव मनाया

railway 02 railway 01अजमेर। शुक्रवार को कचहरी रोड़ स्थित रेल्वे बिसिट इंस्टिट्यूट में नोर्थ वेस्टर्न रेल्वे एम्पलॉईस यूनियन का फाग महोत्सव रंगों से सराबोर, गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों की बीच मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथी एनडब्ल्यूआरईयू के जोनल महामंत्री मुकेश माथुर जबकि अध्यक्षता उपमुख्य लेखा अधिकारी जीके मीणा ने की। कार्यक्रम में मेयर कमल बाकोलिया और पूर्व सुरेन सिंह शेखावत भी अतिथी के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथीयों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष मोहन चेलानी, सचिव सुन्दर सिंह राठौड़, कारखाना अध्यक्ष नेमीचन्द चौहान और भूपेन्द्र भटनागर ने किया। कार्यक्रम के दौरान रेल कर्मचारियों के द्वारा एक से बढ़कर एक होली और फाग गीतों के साथ रंग बिरंगे नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरी।

error: Content is protected !!