विद्यालय में ‘‘फाग महोत्सव की धूम’’

dropadi 01 holi or faag mahotsav 02नया बाजार स्थित ‘‘द्रौपदीदेवी संावरमल उच्च माध्यमिक विद्यालय में फाग महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। प्रांजल ने ‘‘होली आई रे कन्हाई रंग बरसे’’, गिरिशा ने ‘‘रसिया को नार बनाओं री,’’ शुभांगी ने ‘‘होलिया में उडे़रे गुलाल काहियो रे मंगेतर से’’, नृत्य प्रस्तुत करके सभी को होली के रंग में सराबोर कर दिया। कक्षा नवीं की महिमा व कृपि ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने छात्राओं को फाग महोत्सव का महत्त्व बताकर सूखी होली खेलने का संदेष दिया। इसी क्रम में विद्यालय की अध्यापिकाएँ भी पीछे नहीं रही उन्होने भी छात्राओं के साथ गुलाल व फूलों की होली खेली।
श्रीमती अमृता ने ‘‘होली खेले रे रद्युवीरा अवध में ,श्रीमती निशा ने जा रे हट नटखट, श्रीमती अंजू ने होली रे रसिया ’’ गीत गाये। छात्राओं ने विद्यालय के सम्पूर्ण वातावरण को ब्रजमय बनाते हुऐ फूलों की होली खेली व गुलाल लगाकर होली के त्यौहार का आनन्द लिया।

error: Content is protected !!