होली उत्सव और फाग उत्सव के रंगीन हुई नगरी।

holi or faag mahotsav 02 holi or faag mahotsav 01नगर निगम में सोमवार दोपहर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। हर साल होली का हुडदंग के साथ पार्षदों और प्रशासनीक अधिकारी के द्वारा शानदार तरीके से प्रस्तुत किये जाने वाला फाग महोत्सव इस बार बेरंग नजर आया। लाखों रूपये खर्च करने वाले नगर निगम में फागुन महोत्सव के लिये बच्चों को कार्यक्रम प्रस्तुती के लिये खडा कर दिया गया। वहीं निगम के पार्षदों और अधिकारीयों ने भी कार्यक्रम में शरीक होकर मात्र औपचारिकता ही निभाई। कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था मानों किसी स्कूल का वार्षिकोत्सव चल रहा हो। महोत्सव मंे नगर निगम सीईओ विनीता श्रीवास्तव, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही।…………..
सोमवार को ब्लोसम सीनीयर सैकण्डरी स्कूल में द्यालय में होली मिलन समारोह व फाग महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें शाला के समस्त बच्चों द्वारा राधा कृष्ण के साथ होली खेली गई और स्टाफ ने एक दुसरे के गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतीयां दी। समारोह मंे होली सिर्फ तिलक लगाकर मनाई गई और जल बचाने का संकल्प लिया।

अजमेर। जैसे जैसे होली का त्यौहार नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे चहुं ओर होली की मस्ती चढ़ने लगी है। ख्वाजा की नगरी में आयोजित फाल्गुन महोत्सव में ना केवल भगवान कृष्ण राधा के संग फूलों से होली खेल रहे है बल्कि बाबा श्याम के भक्त फाल्गुन की मस्ती में सराबोर होकर नाच भी रहे हैं तो आइये चलते हैं बाबा श्याम के दरबार में जहां खुद भोले बाबा भी अपने सखी संग बाबा श्याम के दरबार में होली की मस्ती में मस्त होने के लिए पहुंचे हुए हैं।
राधा के साथ फूलांे से होली खेलते भगवान् कृष्ण होली के मधुर भजनों पर झूमते श्रद्धालु और फाल्गुन की मस्ती का मजा लेकर नाचते बाबा श्याम के भक्त यह नजारा है, सुरजकुण्ड मंदिर का जहाँ आज श्याम भक्त मंडल की और से फाग महोत्सव का आयोजन किया गया है। खास बात यह कि इस फाग उत्सव में कैलाश पति भगवान भोले नाथ खुद श्याम के दरबार में आये हैं और उनके साथ भूतों की टोली, माता पार्वती भी होली के रंग में बाबा श्याम को रंगने के लिए आये हुए हैं। बाबा श्याम को हजारों किलों फूलों ओर केसर के साथ केसरिया में भिगोया और फिर आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियों के दौरान खुद भी उसी रंग में रंग गए। होली की मस्ती का रंग जितना श्रद्धालु भक्तों पर चढ़ा उतना ही रंग श्याम दरबार में पहंुचे भोले भंडारी पर भी।
एक और जहाँ बाबा श्याम के भक्त फूलों से और केसर से होली की मस्ती में डूबकर नाच रहे थे वहीं दूसरी और दिल्ली से आये कलाकारों ने भी कृष्ण राधा के होली खेलने की शानदार प्रस्तुति दी।

अजमेर। विविधा कला एंव सांस्कृतिक संस्था अजमेर कत्थक कला केन्द्र के द्वारा होली के अवसर पर बहारें फागुन की भाग 2 का आयोजन रविवार शाम इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा लाडकुमारी जैन ने कार्यक्रम की शोभा बढाई, साथ ही भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी सहीत भाजपा के कई गणमान्य अतिथियों की मौजुदगी मंे विविधा कला केन्द्र के बच्चों ने फाग गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। वहीं बुन्दु खान लंगा एण्ड पार्टी के कलाकारों ने राजस्थानी लोक गीतों से समा बांधा।
अजमेर। हास परिहास और उल्लास के साथ फाल्गुन महोत्सव समिति के द्वारा मनाया जाने वाला 18वां फाल्गुन महोत्सव 26 मार्च मंगलवार को सूचना केन्द्र के खुले रंगमंच पर दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। महोत्सव में मुस्कान के परिधान और ठहाकों के आभुषण पहनकर आना अनिवार्य है। यहां मुर्खाधिराज, हास्य झलकियां, फाग गीत नृत्य, फाल्गुन समाचार और फाल्गुन अवार्ड सहीत हास्य परिहास और उल्लास के अनेकों कार्यक्रम होंगे।

error: Content is protected !!