रंगों और व्यंग्यों के साथ मनाया गया फाल्गुन महोत्सव

SUCHNA KENDRA FALGUN MAHOTSAV 02 SUCHNA KENDRA FALGUN MAHOTSAV 01अजमेर। वर्ष में एक बार सभी गिले शिकवे, मान सम्मान को ताख में रखकर रंगों और व्यंगों से छिंटे डालने के त्योहार होली की पुर्व संध्या पर फाल्गुन महोत्सव समिति द्वारा मंगलवार को 18वां फाल्गुन महोत्सव सूचना केन्द्र के खुले रंगमंच पर जिले के राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारीयों और पत्रकारों सहीत गणमान्य नागरिकों के बीच मनाया गया। सर्वप्रथम शुभंकर को ससम्मान ढोल बाजों के साथ मंच पर नाचते गाते स्थापित किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत और कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता ने नोटों से बने शुभंकर की आरती कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद अवार्ड का चयन करने के लिये मंच पर युआईटी चैयरमेन नरेन शाहनी, निगम मेयर कमल बाकोलिया, पुर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, भाजपा शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत के बीच हुई प्रतिस्पर्धा में कमल बाकोलिया अवार्ड चुने गये। इसके बाद फागुन नृत्य की प्रस्तुती ने फागोत्सव को रंगीन कर दिया। खुले रंगमंच पर मौजुद रंगीन परिधानों में लिपटे हुए हजारों लोग होली के इस रंग भरे उत्सव की मसखरी के गवाह बने, इसके अलावा छुटपुट झलकियां, फागुन न्युज और मुर्खाधिपति सहीत महामुर्ख सम्मान के अलावा महोत्सव में नाटक, कव्वाली, रोचक मनोरंजक कायक्रमों के साथ शहर के मौजुदा हालातों, राजनैतिक उठा पटक पर व्यंगात्मक कटाक्ष किये गये। स्वामी न्युज पर फागुन महोत्सव का बुलेटिन के दरमियान पुरा प्रसारण दिखाया जायेगा।

error: Content is protected !!