जागो पार्टी ने जलाया आरक्षण का पुतला

VIDHAN SABHA JAGO PARTY PUTLA 02 VIDHAN SABHA JAGO PARTY PUTLA 01अजमेर। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ अन्य पार्टीयों ने भी अपना प्रचार प्र्रसार करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने जागो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और आरक्षण का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। जागो पार्टी के शहर अध्यक्ष संदीप टांक ने बताया कि सरकार में फैला भ्रष्टाचार इस कदर है कि नेताओं को अपने और अपने परिवार के सिवा आम जनता का दुख दर्द नजर ही नहीं आता। आरक्षण के कारण योग्यताओं से पुर्ण व्यक्तियों को योग्यतानुसार नौकरीयां नहीं मिलती। जागों पार्टी ने आरक्षण का पुतला फुंककर मांग की है कि सभी को योग्यतानुसार नौकरीयां मिले और आरक्षण को खत्म कर सभी को सामान्य अधिकार दिये जायें।

error: Content is protected !!