नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर दीपदान सम्पन्न

अजमेर। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आनासागर स्थित रामप्रसाद घाट पर भव्य दीपदान समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
रामप्रसाद घाट पर संायकाल 07 बजे अजमेर शहर की सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनता के बीच भव्य दीपदान का आयोजन हुआ। आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में दीपकों को आनासागर के अन्दर समर्पित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेविका समिति, दूर्गा वाहिनी, गायत्री परिवार, महिला मोर्चा के संयोजन में मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यक्रम शुभारम्भ मां भारती को नमन करते हुए शुरू हुआ। सर्व प्रथम गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयेाजन मंत्रोच्चार के साथ किया गया। तत्पश्चात् सेविका समिति एवं दूर्गा वाहिनी के द्वारा हजारों की संख्या में जगमगाते दीपों का दान किया गया। इस अवसर पर घाटी वाले बालाजी के परिसर में भी दीप प्रज्ज्वलित कर नव वर्ष के आगमन का स्वागत किया गया। उपस्थित जन समुदाय को तिलक लगाकर एवं प्रशाद वितरण कर उनका अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर दूर्गा वाहिनी एवं सेविका समिति की श्रीमती मनीषा, पुष्पा जी, रामकन्या जी, सुधा जी, सुरेखा जी, रतन कंवर जी एवं महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती जयंति तिवारी भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थी। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री हनुमान सिंह राठौड़, श्री मोहन खण्डेलवाल, सुनील दत्त जैन, संजय शर्मा, निरंजन शर्मा सहित विश्व हिन्दू परिषद के श्री आनन्द प्रकाश अरोड़ा, शशी इन्दोरिया, भारत विकास परिषद के राधेश्याम अग्रवाल, रामचन्द्र शर्मा, शरद गोयल साहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
इससे पूर्व सांय 04 बजे दाघीच वाटिका में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य वक्ता श्री मोहन खण्डेलवाल थे। श्री खण्डेलवाल ने नव संवत्सर का महत्व बताते हुए आज के जनमानस को हर्षोउल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि हमें पश्चिमी सभ्यता की विकृत गुणों को त्यागते हुए भारतीय संस्कृति के सदगुणों को अपने अन्दर आत्मसाथ करते हुए नवसर्जन की ओर बढ़ना चाहिए। आज के दौर मे भ्रमित होती युवा पीढ़ी को विवेकानन्द का एक ध्येय वाक्य देते हुए कहा कि भारत जगेगा तभी विश्व जगेगा और यह तब सम्भव है जब हम हमारी संस्कृति एवं मान्यताओं का संरक्षण करते हुए पुनः अपने परम्परागत पर्वो की ओर लौटेंगे। कार्यक्रम में श्री आनन्द सिंह राजावत, अरविन्द शर्मा सहित शास्त्री नगर एवं कृष्णगंज क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
इसी प्रकार सांय 05 बजे रूक्टा राष्ट्रीय शिक्षक संघ के द्वारा भी राजकीय महाविद्यालय के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विषय भारतीय काल गणना की वैज्ञानिकता था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध शिक्षाविद् श्री हनुमान सिंह राठौड़ ने विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री नारायण लाल गुप्ता ने किया।
दिनांक 11 अप्रेल को नव संवत्सर के आगमन पर उसका स्वागत करते हुए संस्कार भारती द्वारा प्रातःकाल सूर्योदय के समय पंचशील स्थित सामुदायिक भवन में सूर्य उपासना का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह विभिन्न चौराहों पर सज्जा, शहनाई वादन व आम नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। इसी दिन अजमेर के विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में नव संवत्सर के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें नववर्ष के बारे में जानकारी दी जायेगी तथा छोटे पेम्पलेट व चित्र वितरित किये जायेंगे। विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग गढ़ चौराहा, मजदूर संघ – महावीर सर्किल, भा.ज.यु.मो.- आगरा गेट, महिला मोर्चा – नया बाजार, भा.ज.पा. – गांधी भवन, सिंधु सभा – डिग्गी चौक, विद्यार्थी परिषद – जी.सी.ए., अधिवक्ता परिषद – अमबेडकर सर्किल, केश्व माधव संस्था – लवकुश उद्यान एवं भारती विकास परिषद द्वारा वैशाली नगर स्थित बीकानेर मिष्ठान चौराहा व स्टेशन रोड़ चौराहे पर नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।
-निरंजन शर्मा, संयोजक
मों. 9828171560
error: Content is protected !!