अनिता भदेल ने किया सी.सी. रोड़ के निर्माण का शुभारम्भ

a bhadel 7अजमेर। वार्ड संख्या 12 न्यू चन्द्र नगर में विधायक अनिता भदेल ने शनिवार को सी.सी. सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
 इस समारोह में भदेल ने कहा कि विधायक क्षेत्रिय विकास निधि कोष से क्षेत्र में दस लाख 1000000/- स्वीकृत की। उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वाधिक विकास करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से जो वादे किए थे वो पूरे किये। भदेल ने कहा भाजपा जो कहती है वो निश्चित रूप से करती है। हमारी मंशा विकास कार्याें को प्राथमिकता देना है।
न्यू चन्द्रनगर विकास समिति के अध्यक्ष ईश्वर दयाल पारिक, सचिव पूरणमीणा ने विधायक का भव्य स्वागत किया। इसी मौके पर वार्ड के श्यामबाबू वर्मा एवं महेश जोशी ने विधायक अनिता भदेल को चुनरी उड़ाकर प्रदेश मंत्री बनने पर बधाई दी। समारोह को पूर्व जिला प्रमुख सरीता गैना, सुरेन्द्र कुमार गोयल व पूरण मीणा ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा, पार्षद खेमचन्द नारवानी, मण्डल महामंत्री नरेश मारू, मण्डल महामंत्री रमेश एच. लालवानी, मण्डल मंत्री अटल शर्मा, मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा, रूपेन्द्र परिहार, गौरव जैन, अशोक जैन, गुरूजीत सिंह, अशोक गुप्ता, सतीश चन्द्र, रतन सिंह, विनोद, अनिल, ज्ञाजी विश्वकर्मा, हनुमान राठौड़, त्रिलोकीनाथ विश्वकर्मा, दातार, सुरेश टिंकर, जे.पी. शुक्ला, अर्पित जैन व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
-विशाल वर्मा 
भा.ज.पा. मीडिया प्रभारी भा.ज.पा.
error: Content is protected !!