
सार्ध शती समिति के संयोजक उमरदान सिंह लखावत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत आई.ए.एस. अधिकारी श्री बी.आर. जोधावत होंगे। श्री जोधावत राजस्थान सरकार में विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत रहते हुए विशिष्ट शासन सचिव के पद से सेवानिवृत हुए हैं तथा स्काउट गतिविधियों से जुड़े रहकर वर्तमान में भी इस क्षेत्र में प्रमुख पद पर रहते हुए अपनी सक्रियता दर्शा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय अधिकारी एवं प्रचार प्रमुख श्री मनमोहन वैद्य मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम सायं 5.30 बजे आरंभ होकर 7.30 बजे समाप्त होगा। कार्यक्रम में अजमेर के विभिन्न संगठनों के अग्रणी, व्यापारिक क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारी, प्राध्यापक, विभिन्न जाति समाजों के प्रमुख कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी वर्ग के व्यक्ति भाग लेंगे है।
-उमरदान लखावत, संयोजक, विवेकानन्द सार्धशती समारोह समिति
9414281331