अजमेर। गर्मीयों में लोग पानी के लिए तरसते हैं। सरकार और समाजसेवी संस्थाएंे जगह-जगह प्याऊ और हैण्डपम्प खुदवाने के कार्य करती है लेकिन धाननाड़ी में हैण्डपम्प संख्या 1637 जो एसडीएम के पीए के मकान के बाहर है। पीए ने अपने पद का रूतबा गालिब कर क्षेत्रवासियों को धमका कर वहां अपना रैम्प बनाकर अतिक्रमण कर लिया। क्षेत्रवासियों को गर्मी के दिनों में भीषण पानी की किल्लत से राहत
दिलाने वाला एकमात्र हैण्डपम्प जलदाय विभाग हटाने भी आ गया। शनिवार को क्षेत्रिय नागरिकों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों को तो बेरंग लौटा दिया लेकिन एसडीएम साहब के पीए की धमकियों से निजात पाने और सार्वजनिक हैण्डपम्प पर पीए साहब द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटवाने के लिए अब जिला प्रसाशन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई जा रही है।