अजमेर। वार्ड नम्बर 8 फरीदाबाद इलाके में निगम मेयर कमल बाकोलिया ने रविवार को 15 लाख रूपये की लागत सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने मेयर का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया। वार्ड नम्बर 8 की पार्षदा जिया देवी गुर्जर के बेटे रवि प्रकाश ने बताया कि फरीदाबाद और सांसी बस्ती में 10 लाख रूपेय के अतिरिक्त विकास कार्य कराये जायेंगे साथ ही केन्द्रीय
कम्पनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट द्वारा सामुदायिक भवन के लिए दिये गये साड़े 3 लाख रूपेय से भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा। इस अवसर पर विजय नागोरा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद थे।