अजमेेर। राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के आहवान पर जिला शाखा अजमेर के सभी तकनिकी कर्मचारी, पशु चिकित्सा सहायकों और पशुधन सहायकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर अपनी 11 सुत्रिय मांगो के पक्ष में 1 दिवसीय धरना दिया। सभी कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहे। कृष्णा भटनागर समिति के रिपोर्ट में पशु चिकित्सा कर्मचारियों की अनदेखी करने और श्वेत क्रांति में सहायक इसके डर का सरकार द्वारा ध्यान नहीं रखने से आहत चिकित्सा कर्मियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। आंदोलनरत चिकित्सा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मुख्यमंत्री ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना शुरू हो जाएगा।