प्रधानमंत्री को देना चाहिए तत्काल इस्तीफा: देवनानी

Vasudev-Devnaniअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने सरबजीत सिंह की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भारत सरकार की नाकामी व अकर्मण्यता की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि सरबजीत की मौत के लिए सीधे तौर पर भारत सरकार जिम्मैदार है तथा इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

देवनानी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने सुनियोजित तरीके से वहंा की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करवायी है। इससे पूर्व भी 15 जनवरी को पाकिस्तान की जेल में चमेल ंिसंह की मौत हुई थी परन्तु उसके बाद भारत सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ऐसी कमजोर भारत सरकार के कारण ही पाकिस्तान व अन्य पड़ोसी देशों के हौसलें बढ़ते जा रहे है।
देवनानी ने कहा कि समय रहते भारत सरकार आवश्यक ठोस कार्यवाही करती तो आज यह दुःखद घटना हमारे सामने नहीं आती। उन्होंने कहा कि सरकार की कमजोरी के विरूद्ध आज सम्पूर्ण देश में आक्रोश व्याप्त है। भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दे जैसी भाषा उसे समझ में आती है, नहीं तो उन्हें सरकार में बने रहने का कोई हक नहीं है।

error: Content is protected !!