अजमेर। संत निरंकारी मण्डल द्वारा हर साल मानव एकता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। 5 मई रविवार को भी आशागंज स्थित निरंकारी मण्डल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन युआईटी चैयरमेन नरेन शाहनी और जीआरपीएसपी वीरभान अजवानी ने किया। मण्डल के संत धमनदास निरंकारी ने अतिथियों का शॉल और स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। शिविर में जेएलएन अस्पताल के ब्लड बैंक टीम प्रभारी डॉ. नानक जेठानी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु विजयवर्गीय सहित सहयोगी स्टाफ ने सेवाएं दी। निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटीया ने बताया कि शिविर में लगभग 150 युनिट रक्त का स्वैच्छिक दान कर लोगों ने पीडित मानव की सहायता का संकल्प लेकर मानव एकता दिवस मनाया। इस अवसर पर सुभाष निरंकारी, सोनु निरंकारी सहित निरंकारी साज संगत और अनेक रक्तदाता मौजुद थे।