वर्ल्ड म्युजियम डे पर संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी

musion 01 musion 02अजमेर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय संग्रहालय में संग्रहालय ओर नेशनल ट्रस्ट फोर आर्ट एण्ड कल्चरल हेरीटेज इंटेक के तत्वावधान में प्रर्दशनी सहित कई तरह के आयोजन किये गए। वर्ल्ड म्यूजियम डे पर लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारम्भ संभागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता ने किया। इस प्रदर्शनी में ममता देवड़ा की म्यूजियम पर बनाई गई पंेटीग हिम्मत सिंह के डाक टिकट और सिक्को का संग्रह प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर आयेाजित संगोष्ठी में संयोजक महेन्द्र विक्रम सिंह, इतिहासकार प्रो. ओपी शर्मा, अशोक हाजरा सहित कई बुद्धिजीवि मौजूद थे।
इस अवसर पर स्कूली छात्र, छात्राओं के लिए स्पॉट पंेटीग प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें छात्र, छात्राओं ने अकबर के किले के किसी भी हिस्से, गेलरी और प्रतिमाओं के चित्र, ड्रॉईंग शीट पर उकेरे। संग्रहालय अधिक्षक सैयद आजम हुसेन ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली बच्चो को ऐतिहासिक धरोहरो की और आकृर्षित करने और उनके ऐतिहासिक महत्व से परिचय करवाने के लिए आयोजित की गई है साथ ही उन्हे कला और संस्कृति से भी रूबरू कराया गया।

error: Content is protected !!