अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की सुराज संकल्प यात्रा की तैयारियों के निमित्त आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 24, 25 व 29 में बैठकों का आयोजन हुआ जिनमें बूथ प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मैदारी सौंपी गयी। क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने बैठकों में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में अजमेर में विकास की सारी योजनाऐं अटकी पड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय अजमेर के जेएलएन अस्पताल में बाईपास सर्जरी हेतु कार्डियोथोरेसिक सेंटर, ट्रोमा संेटर व अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निर्माण कराया गया परन्तु कांग्रेस सरकार इन विभागों में चिकित्सकों व नर्सिंगकर्मियों को नियुक्त नहीं कर पाई, शहर में बिछाई गयी सीवरेज लाईन चालू नहीं हो पायी, माकड़वाली रोड़ सहित शहर की कई सड़के दुर्दशा का शिकार रही, शहर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद पड़े है, आज भी शहर के आधे से ज्यादा हिस्से में 48 घण्टे के अन्तराल से पानी मिल रहा है तथा कई क्षेत्रों में पाईप लाईन नहीं है व कई क्षेत्रों में छोटी पाईप लाईन के कारण क्षेत्रवासियों को खड्डों से पानी भरना पड़ रहा है।
देवनानी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति एवं प्रदेश व अजमेर में विकास के अटके कामों को पुनः गति प्रदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में आगामी 05 जून 2013 को अजमेर आ रही सुराज संकल्प यात्रा के अवसर पर आजाद पार्क में आयोजित विशाल जनसभा में अधिक से अधिक संख्यामें अपने मित्रों, परिजनों व क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित होवे। वार्ड 24 में आयोजित बैठक में बद्रीप्रसाद शर्मा, अमरसिंह मकवाना, राजकुमार, नृसिंह बंजारा, जगदीश जांगीड़ को बूथ प्रभारी नियुक्त किया गया। वार्ड 25 की बैठक में दिनेश शर्मा, विक्की लोढा, सुरेश वर्मा को तथा वार्ड 29 की बैठक में कन्हैयाललाल कहार, राजवीरसिंह कुमावत, जयकिशन तोषनीवाल, मंगलसिंह, प्रमिलविजय को बूथ प्रभारी नियुक्त कर आम सभा से सम्बंधित जिम्मैदारी सौंपी गयी।बैठकों में बूथ प्रभारियों के अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष आनन्दसिंह राजावत, रमेश सोनी, राजकुमार ललवानी भागीरथ जोशी, के.के.त्रिपाठी, रश्मि शर्मा, मधूसूदन भाटी, सुलोचना शुक्ला, तारासिंह रावत, नन्दाकाका, शंकरसिंह, सुशीला उदावत, डा.कमला गोखरू, तारा ओझा, वैद्य जगदीश, रामनिवास, उम्मेदसिंह, मोहन बृजवासी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।