22वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजन ने किये श्रद्धासुमन अर्पित

jaipur road stith congrase kayralye rajiv gandhi jaynti 01अजमेर। मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 22वीं पुण्यतिथि शहर ज़िला कांग्रेस के द्वारा मनाकर स्वर्गीय गाध्ंाी केा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जयपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 22वीं पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसजन ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता की सदारत में कई नेताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा ली। श्रद्धाजंलि सभा में शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, देहात उपाध्यक्ष हाजी इंसाफ अली, मेयर कमल बाकोलिया, यूआईटी चैयरमैन नरेन शाहनी भगत, पूर्व मंत्री ललित भाटी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सबा ख़ान, रागीनि चतुर्वेदी, कैलाश झालिवाल, सीबी खंजन, प्रतिला कौशिक, सेवादल संगठक शैलेन्द्र अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बिंदल, पूर्व पार्षद अमोलक सिंह छाबड़ा, हरिसिंह गुर्जर, प्रताप यादव, रमेश चौहान, राजेन्द्र वर्मा सहित शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया।…..
panchsheel stith rajiv gandhi janti 01इसी तरह पंचशील स्थित राजीव गांधी स्मारक पर स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। पूर्व शहर उपाध्यक्ष डॉ सुरेश गर्ग, पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल ने बताया कि 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान को याद किया गया। स्वर्गीय राजीव ने देश में आईटी क्रांति का संचार किया। राजीव गांधी ने युवाओ को चुनावो में भागीदारी के लिए आयु सीमा घटा कर 21 से 18 साल किया। उनके शासनकाल में संविधान में 73वें संशोधन के द्वारा ग्रामसभाओ को संवैधानिक मान्यता, स्वंत्रत निर्वाचन आयोग का गठन, एससीएटी और पिछडा वर्ग के लोगो को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण और महिलाओ के लिए 33.3 प्रतिशत सीटें आरक्षित कि गयी। ज़िला आयोजना समिति का गठन किया गया। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह शेखावत, गुलाम मुस्तफा, वाज़िद खान सहित अनेक युवाओं ने राजीव गांधी को याद कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की.

gca college chatre sangh adhaksh 02जीसीए कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा के सानिध्य में महाविद्यालय स्टॉफ और विद्यार्थियों ने स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और उन्हंे श्रृद्धाजंली देते हुए उनके द्वारा बताये गये मार्गो पर चलने का संकल्प दोहराया। डॅा. एम.एल.अग्रवाल ने राजीव गांधी के देश के लिए किए गए बलिदान की जीवनी के बारे में विद्यार्थियों को बताकर उनकी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित मल्हौत्रा, प्राचार्य ई.आर.जे. आर्बोट, सुनील लारा, राजेन्द्र रावत, रूपसिंह नायक, दीपक मीणा, साजिद, मनीष कुमार, पलक सभी स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।

 

error: Content is protected !!