राष्ट्रीय संघ का अधिवेशन 24 को

kekri samacharकेकड़ी। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय संघ का अधिवेशन 24 को की प्रदेश महासमिति का अधिवेशन 24 मई को भीलवाड़ा के नगर परिषद हॉल में आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया होगी जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व गृहमंत्री गुलाब चन्द कटारिया द्वारा की जायेगी।
संगठन के जिलामंत्री महेन्द्र लखारा ने बताया कि महासमिति अधिवेशन के उद्घाटन सत्र से पूर्व प्रातरू 8.30 बजे खुले व प्रस्ताव सत्र का आयोजन सभाध्यक्ष राजनारायण शर्मा की अध्यक्षता में होगा। केकड़ी उपशाखा मंत्री सुरेश चौहान ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में अजमेर जिले से सभी 52 महासमिति सदस्य भाग लेने जायेगें। इसके लिये सभी उपशाखाओं द्वारा बैठकों का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया हैं। सभी सदस्य 23 मई को सांय भीलवाड़ा के लिये प्रस्थान करेगें।

भाजपा की बैठक 
पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया की सुराज संकल्स यात्रा को लेकर भाजपा शहर मण्डल की बैठक आज सांय 7.15 बजे कटारिया विश्रामशाला में आयोजित की जायेगी। शहर मण्डल महामंत्री अनिल राठी ने बताया कि बैठक में सुराज संकल्प यात्रा के तहत 30 मई को पटेल मैदान में आयोजित होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श कर किया जायेगा। बैठक में भाजपा शहर मण्डल कार्यकारिणी,सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्तागण, नगरपालिका अध्यक्ष,सभी पार्षद,पूर्व विधायक,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,प्रदेश व जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी,मोर्चों के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी,वार्ड कार्यकारिणी सहित भाजपा के सभी कार्यकर्तागण भाग लेगें।

पियूष राठी

error: Content is protected !!