विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की तैयारियों की समीक्षा

30-5-2013 05 vअजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में आगामी 05 जून को सुराज संकल्प यात्रा के अजमेर आगमन पर आजाद पार्क में आयोजित विशाल आम सभा में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में महिला पुरूष शामिल होंगे।

अजमेर में यात्रा के प्रभारी शेरगढ़ जोधपुर से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने आज क्षेत्रीय विधायक प्रो.वासुदेव देवनानी के निवास पर आयोजित बैठक में पृथ्वीराज मण्डल व बजरंग मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आमसभा की चल रही तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन का अन्त व प्रदेश में सुराज लाने के संकल्प के साथ यात्रा पर निकली वसुंधरा राजे जी को सम्पूर्ण प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं मंे ही नही आमजन में भी अपार उत्साह का वातावरण है।
विधायक देवनानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कुशासन का अन्त करने का समय आ गया है। जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हो चुके प्रदेशवासी वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आजाद पार्क में आयोजित आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में अपने मित्रों, परिवारजनों सहित पधारे तथा प्रदेश में सुराज के वाहक बने।
बैठक में शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, रमेश सोनी, नीरज जैन, जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, रश्मि शर्मा, रविन्द्र जसौरिया, वनिता जैमन, बजरंग मण्डल व पृथ्वीराज मण्डल के पदाधिकारी, पार्षदगण व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!