प्रदेश को बर्बादी और कुराज से उबारने का यज्ञ है सुराज संकल्प यात्रा – देवनानी

devnani1अजमेर। सुराज संकल्प यात्रा का 5 मई को अजमेर में वर्तमान चरण केवल एक आमसभा ही नहीं वरन प्रदेश को बर्बादी और कुराज से उबारने का महत्वपूर्ण यज्ञ है। यह बात अजमेर उत्तर के विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व बूथ प्रभारियों की यात्रा हेतु आयोजित तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
देवनानी ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता की पीड़ा को महसूस कर माननीया वसुन्धरा राजेजी ने प्रान्त की जनता में आत्म विश्वास जाग्रत करने हेतु सम्पूर्ण प्रान्त का भ्रमण कर जनजागरण करने की योजना बनाई है। इससे सम्पूर्ण प्रान्त में जनता में उत्साह का वातावरण बना है। ऐसी परिस्थितियों में अजमेर के कार्यकर्ताओं का भी यह दायित्व बनता है कि वो प्रान्त को सुशासन के मार्ग पर लाने तथा राजस्थान को कुराज और बर्बादी से उबारने जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु अपनी सम्पूर्ण शक्ति से जुट कर यात्रा के समापन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे। उन्होने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए किये जाने वाले प्रयास न केवल भाजपा संगठन के प्रति समर्पण के प्रतीक होंगे वरन बेरोजगारों के साथ हुए खिलवाड़, गरीब एवं वंचित तबके की उपेक्षा, कर्मचारियों के साथ हुए धोखे और बढ़ती महंगाई तथा गिरते विकास के कांग्रेसी कुराज का मुहं तोड़ जवाब देने के पुनीत कार्य भी होंगे।
देवनानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए यह भी कहा कि यात्रा के लिए हम कार्यकर्ताओं की प्रेरणा का स्त्रोत इस ऐतिहासिक भूमिका के निर्वहन में है कि हमारा प्रयास भाजपा को शासन में लाना मात्र नहीं वरन प्रदेश की भावी पीढ़ियों को एक विकसित राजस्थान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, विकास व सामाजिक सद्भाव का विखण्डन गत साढ़े चार सालों में जिस तीव्रता और निर्ममता के साथ कांग्रेस शासन में हुआ है उस स्थिति में मूक दर्शक बन कर बैठना किसी भी जागरूक व सामाजिक दृष्टि से सक्रिय कार्यकर्ता के लिए उचित नहीं है। देवनानी ने आव्हान किया कि हम सभी कार्यकर्ता इस सुराज संकल्प यात्रा के माध्यम से होने वाले विकासोन्मुखी परिवर्तन के साक्षी ही नहीं वाहक बने।
अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में यात्रा के प्रभारी शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने तैयारी बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन के प्रति आम जनता, कर्मचारीवर्ग, विद्यार्थी, बेरोजगार, उद्यमी सभी वर्गो का असन्तोष वसुन्धरा जी की यात्रा की प्रेरणा से मुखर होने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हम उनकी आवाज बन अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में जनता को जुटाऐं। बैठक को यात्रा प्रभारी ओ.पी. महेन्द्रा ने भी सम्बोधित किया।

अजमेर भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण उत्साह के साथ सभा को सफल बनाने की अपील करते हुए उन्हें अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित सौंपी गयी जिम्मदारियों की समीक्षा भी की।
बैठक में शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, जयकिशन पारवानी, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी व आनन्दसिंह राजावत, भाजपा नेता भगवती प्रसाद सारास्वत, शिवशंकर हेड़ा, कमला गोखरू, पार्षद नीरज जैन, जे.के.शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, दयालराम सवासिया, भागीरथ जोशी, योगेश शर्मा, भारती श्रीवास्तव, वासुदेव सोनी, विजय खण्डेलवाल, संतोष मेघवंशी तथा पुष्पेन्द्र गोड, महेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, ओमप्रकाश भड़ाणा, दरियाव सिंह, कैलाश सोनी, अशोक शर्मा, राजेन्द्रसिंह राठौड़, जितेन्द्र चौहान, अरविन्द पाराशर, गोपालसिंह शेखावत, बालेश रोहिल, धनराज चितारा, अशोक मुद्गल, प्रकाश बंसल, किशन बालानी, सुलोचना शुक्ला, तारासिंह रावत, शमशेर सिंह रावत, शक्तिसिंह, प्रकाश चौरसिया, रमेश कौशल, महेश लखन, जयप्रकाश सोनी, शफीक मौहम्मद, मौहम्मद सलीम, रतनसिंह रावत, भंवरसिंह चौहान, गंगाराम सैनी, धर्मपाल जाटव, के.के.त्रिपाठी, लोकमान्य गोयल, अमित यादव, उमरावसिंह, प्रकाश मीणा, नारायणसिंह राणा, श्याम पंवार, कुन्दनसिंह नरूका, सुरेश चौहान, देवीलाल दग्दी, लक्ष्मी यादव, गोपाल शर्मा, विनोद कंवर, दीपक शर्मा, गौरव अग्रवाल आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!