दाहरसेन स्मारक से युवा पीढी प्रेरणा लेगी-राठौड

07अजमेर। सिन्धु संस्कृति का ऐसा संकलन देखने से राष्ट्रभक्ति का संदेश मिलता है ऐसा भव्य स्मारक व सिन्धु संस्कृति के साथ पूर्वजों के त्याग व बलिदान की वीर गाथा को इतना भव्य  बनवाने पर पूरी टीम को बहुत शुभकामनायें,  जिससे युवा पीढी प्रेरणा लेगी। उक्त विचार शेरगढ के विधायक श्री बाबू सिंह राठौड  द्वारा राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक का  अवलोकन करने पर प्रकट किये। श्री राठौड ने सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ सभी महापुरूषों की मूर्तियों को भी नमन किया। श्री राठौड के साथ समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, सम्पत सांखला, कवंल प्रकाश किशनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, कमल पंवार, मोहन तुलस्यिाणी  भी थे। राठौड ने स्मारक पर हिंगलाज माता के साथ जगदगुरू श्रीचन्द्र भगवान की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया, जो ताराचन्द्र राजपुरोहित ने कराई।

error: Content is protected !!