शहर जिला भा.ज.पा. ने सभी का किया आभार व्यक्त

bjp logoअजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत व जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रीमती वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा का अजमेर में जोश-खरोश के साथ भावभीना स्वागत करने तथा स्थानीय आजाद पार्क में हुई जनसभा में ऐतिहासिक भागीदारी निभाते हुए उपस्थिति दर्ज कराने के लिये शहर की सम्पूर्ण जनता एवं कार्यकर्ताओं, प्रिंट व इलैक्ट्रानिक मीडिया का आभार व्यक्त किया है।
सभी को धन्यवाद देते हुए श्री रावत ने कहा कि श्रीमती राजे के स्वागत तथा आमसभा में उमड़े जन सैलाब से आम जनता में कांग्रेंस सरकार के खिलाफ आक्रोश तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास एवं आस्था प्रकट होती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसी आस्था और विश्वास तथा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य की बागडोर भारतीय जनता पार्टी को सौपेंगी तथा उन्होने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भा.ज.पा. आम जनता के विश्वास पर ‘‘जैसी कथनी वैसी करनी’’ के सिद्धांत पर चलते हुए स्वच्छ एवं पारदर्शी सरकार देने का वादा करती है।
-जितेन्द्र कुमार मित्तल
अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ
मो. 9828528512
error: Content is protected !!