7 जून को होने वाले उप चुनाव क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने पंचायतीराज संस्थाओं के कल 7 जून को होने वाले रिक्त स्थानों के उप चुनाव के निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । पंचायत समिति श्रीनगर के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रा 11, पीसांगन क्षेत्रा के भवानीखेड़ा सरपंच व ग्राम पंचायत लामाना के वार्ड संख्या 4, भिनाय क्षेत्रा के राममालिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 तथा पंचायत समिति किशनगढ़ की ग्राम पंचायत थल के वार्ड संख्या एक व 10 क्षेत्रों में कल 7 जून को उप चुनाव होगा ।

error: Content is protected !!