देवनानी ने मुनिश्री तरूणसागरजी से लिया आशीर्वाद

10062013015अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज छाटे धड़े की नसियां जाकर मुनिश्री तरूणसागरजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मुनिश्री ने जीवन में अच्छे संस्कारों का होना आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कारवान व्यक्ति चाहे राजनैतिक क्षेत्र अथवा किसी भी क्षेत्र में कार्य करे उन पर कभी कोई लांछन नहीं लग सकता। क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनिश्री तरूणसागरजी वर्तमान में श्री दिगंबर जैन मुनि संघ सेवा जागृति मंच के तत्वाधान में अजमेर प्रवास पर है।

होमगार्डस के जवानों को नियमित रखा जाऐं-देवनानी
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर होमगार्डस के जवानों को राजस्थान हाई कोर्ट के अंतरिम आदेशानुसार नियमित ड्यूटी पर रखे जाने के आदेश शीघ्र किये जाने की मांग की।
होमगार्डस के जवानों द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में 2010 में प्रस्तुत रिट सं. 11982/2010 के क्रम मे होमगार्डस के जवानों को सेवा में नियमित रखने के अंतरिम आदेश माननीय उच्च न्यायालय द्वारा गत दिनों दिये गये है।
देवनानी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में होमगार्डस द्वारा की जाने वाली कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि होमगार्डस की सेवा के कारण जवान उम्रदराज हो गये है तथा एक होमगार्ड को वर्ष में 6 माह की ड्यूटी ही मिलती है। जवानों को कानून व्यवस्था के लिए सेवा पर कभी भी बुलाया जा सकता है जिसके कारण ये कोई अन्य कार्य नहीं कर पाते है जबकि 6 माह ड्यूटी पर नहीं रहने पर इन्हें कोई भुगतान भी नहीं किया जाता है।
देवनानी ने विभिन्न अवसरों व स्थानों, मेलों आदि में पूरी मुश्तैदी के साथ कानून व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी करने वाले होमगार्डस को मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश व छत्तीसगढ़ की भांति राजस्थान में भी स्थाई ड्यूटी पर रखा जाना न्यायोचित बताया।

error: Content is protected !!