देवपुरी में गायों को कत्लखाने ले जाने से बचाया

गायें जिनको कत्लखाने ले जाया जा रहा था
गायें जिनको कत्लखाने ले जाया जा रहा था

 

दोनों युवक को गायों को ले जा रहे थे
दोनों युवक को गायों को ले जा रहे थे

अरांई। समीपवर्ती ग्राम देवपुरी में मंगलवार पचास साठ गायों को भरकर कत्लखाने ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की सजगता से पुलिस ने दो आरोपीयों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों द्वारा गायों के लिए अपने स्तर पर चारे पानी की व्यवस्था की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवपुरी निवासी विहिप के कार्यकर्ता प्रफुल पटेल ने बताया कि देवपुरी के पास सोमवार देर रात्रि करीब आधे दर्जन व्यक्तियों द्वारा गायों को एकजुट क र ट्रक में भर कर ले जाया गया। इस पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विपुल चतुर्वेदी को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही जिला मीडिया प्रभारी कैलाश राव, एएसआई रामगोपाल चौधरी, कान्सटेबल हनुमान शर्मा, रामेश्वर चौधरी मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर गायों के मालिक बनकर बैठे दो अजनबी व्यक्ति हडबडा कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर गोपीपुरा कोठपुतली निवासी जगवीर पुत्र सोहनलाल बंजारा, निम्बाराम पुत्र खेताराम बंजारा को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को हिरासत में लेकर उपखण्ड अधिकारी कृष्णावतार त्रिवेदी के समक्ष पेंश किया गया। मौके पर मिली करीब बीस गायों की देखभाल के लिए ग्रामीणों ने बागडौर संभालकर अपने स्तर पर चारे पानी की व्यवस्था की है। मौके पर ग्राम पंचायत के उपसंरपच वासुदेव शर्मा, सन्दीप, काला, दौलतसिंह, भवंरपुरी, लालू खॉ, अजीत सिंह, भागचन्द बटेसर, कुलदीप सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
गत दिनों भी हुये थे गिरफ्तार :– श्रीनगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक जगवीर व निम्बाराम क ो गायें चोरी करने के मामले की आश्ंाका को लेकर सदिंग्धावस्था में गिरफ्तार किया था। जिन्हे उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेंश किया गया।

जननी शिशु वार्ड में गन्दगी को लेकर रोष

जननी शिशु वार्ड में फैली गन्दगी
जननी शिशु वार्ड में फैली गन्दगी

अरांई। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं क ो लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने रोष जताया। जननी शिशु वार्ड व अन्य मरीजों के कमरों मेें फैली गन्दगी को लेकर ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा खडा कर दिया। अन्त में चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों के आश्वासन के बाद अस्पताल परिसर में शान्ति स्थापित हुई। वहीं गन्दगी को लेकर प्रसुताओं ने भी रोष जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तीन दिन से भर्ती प्रसुता भवंरी देवी व नसीम ने बताया कि वार्ड में गन्दगी के चलते उन्हे स्वच्छ माहौल नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके व शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड रहा है। उन्होनें बताया कि शिशु वार्ड में लाईट कटौती होनें पर विद्युत जनरेटर के अभाव में अधेंंरे में परेशानी उठानी पड रही है। निशुल्क जांच योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य को लेकर निगरानी कमेठी के सदस्य उमराव गौरेली, व मुकेश कलवार द्वारा प्रभारी पर अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। उन्होनें बताया कि निशुल्क जांच योजना के लिए तैयार की जा रही लैब बैठक में प्रस्तावित मापदण्डों के अनुसार ठेकेदार द्वारा तैयार नहीं की जा रही है। उमराव गौरेली ने बताया कि अस्पताल में पूर्व में अन्य सफाई कर्मचारी लगाने के लिए भी प्रस्ताव लिया गया था। लेकिन प्रस्ताव केवल ठण्डे बस्ते में पडा है। बाद में महिला चिकित्सक उल्मावकार सैयरदा द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर सुधार करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
इनका कहना :- मैं मींटिग में व्यस्त हूॅ। सफाई की कमी क ो लेकर सम्बन्धित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही क ी जायेगी।
-डा. नवरत्न नोगिया, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द, अरांई

कालानाडा में करंट से भैंस की मौत

समीपवर्ती ग्राम कालानाडा में करंट लगने से मरी भैंस
समीपवर्ती ग्राम कालानाडा में करंट लगने से मरी भैंस

समीपवर्ती ग्राम कालानाडा में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट लगने से भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक ने विद्युत विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भैंस मालिक गिरधारी पुत्र रामेश्वर जाट ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह अपने जानवरों को गांव की तलाई पर पानी पिलाने के लिए लेकर जा रहा था। इस बीच रास्ते मेेें लगे विद्युत पोल के कीचड में भैंस का पैर फिसलने से विद्युत पोल की ताण पर जा गिरी। विद्युत प्रवाहित होनें से भैंस के कंरट आ गया। मौके पर ही भैंस तडपकर मर गई। विद्युत पोल पर बिना चिनी मिट्टी की ताण होनें के कारण भैंस के करंट आ गया। मौके पर ग्राम पंचायत के सरंपच लक्ष्मण जाट, वार्ड पंच सांवरलाल जाट, सहित ग्रामीण उपस्थित थे। सरंपच लक्ष्मण जाट ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों क ी लापरवाही के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड रहा है। उपकेन्द्र धोलपुरिया के पशु चिकित्सक ने भैंस का पोस्टमार्टम किया।
परमार्थ में परमेश्वर का निवास
अरंाई रामद्वारे में चल रहे प्रवचन कार्यक्रम के दौरान खेडापा आचार्य श्री १००८ श्री पुरूषोत्तम दास जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन की सफलता उत्तम कार्य सपंादित करने में है। उन्होनें बताया कि उत्तम कार्य वहीं है जो परमार्थ के लिए किया जाये। परमार्थ में परमेश्वर व स्वार्थ में अनर्थ का निवास होता है। ऐसा सत्तमार्ग सत्तपुरूषों के संग व आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ करता है। मानव को हमेशा सदैव सदगुणों का संचय करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने में प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम में आस पास के गावों से आये महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। महन्त रामप्रकाश जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का समापन १८ जून को होगा।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!