बधिर विद्यालय में जागृति संस्कार शिविर का आयोजन

badhir vidhayle 01अजमेर। वैशाली नगर स्थित बधिर विद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय जागृति संस्कार शिविर का शुभांरभ किया गया। शिविर योग और व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रम हुये। बच्चो ने क्राफ्ट और नृत्य के साथ लाफ्टर टाइम का भी लाभ उठाया। बुधवार को रजनी सहगल ने व्याख्यान दिये और बच्चों को योग सिखाया गया। साथ ही पर्यावरण जागरूकता और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी। बच्चों ने कई तरह के खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखायी। शिविर में शामिल लगभग 60 बच्चों को गीता के श्लोक, वैदिक मंत्रो का उच्चारण, डांस, क्राफ्ट के साथ व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाये जा रहंे हैं। शिविर में दीपक ब्रह्मवर, पूर्णिमा तोषनीवाल, विश्वास पारिख, डॉ नर्मता शारदा और रोहित प्रजापति प्रशिक्षण दे रहे हैं।

error: Content is protected !!