अजमेर/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सैयद इब्राहीम फखर की अनुशंसा पर अजमेर से गुलाम मोहियुद्दीन नौशे भाई को प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया है। नौशे के सदस्य मनोनयन होने पर अल्पसंख्यक मोर्चे के शहर अध्यक्ष शफी बख्श महामंत्री अबरार अहमद स्टीफन सेमसन, अब्दुल रऊफ खान, मोहम्मद सलीम, श्रीमती इशरत परवीन, आदि ने श्री नौशे को बधाई दी।