सिन्धी समाज को पार्टी में उचित प्रतिनिधत्व देने की मांग

नरेश मधुकर
नरेश मधुकर

अजमेर। सिंधु सेना प्रमुख नरेश राघानी मधुकर ने अशोक गहलोत को ज्ञापन दे कर सिंधी समाज को कांग्रेस संगठन व सरकार में उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि  पुरे अजमेर जिले के लगभग 2 लाख सिन्धी मतदाताओं की भावनाएंे आप तक पंहुचाना चाहता हूँ। अजमेर शहर में पार्टी को गत विधानसभा चुनावों में शहर की दोेनो विधानसभा सिटो पर विजय प्राप्त नही हुई है। इस का कारण अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सिन्धी मतदाताओं का परिसिमन पश्चात् अजमेर उत्तर व दक्षिण दोनो विधानसभा क्षेत्र में बट जाना व जातिवाद भरा माहौल था जो गत विधानसभा चुनाव के दौरान इस शहर मंे बन गया था। मुख्यतौर से इसका संबध सिन्धी समाज से था जिसके मतो की संख्या दोनो विधानसभा क्षेत्रो में कुल मिलाकर लगभग 75 हजार थी। (अजमेर उत्तर में 34 हजार व अजमेर दक्षिण में 41 हजार )
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही सिन्धी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से पार्टी सदैंव सिन्धी समाज को विधानसभा चुनाव में मौका देती आई है और पार्टी का यह फारमूला सदा कामयाब रहा हैं। स्वं श्री किशन मोटवानी के बाद अजमेर का सिन्धी मतदाता पार्टी की पकड़ से बाहर हो गया है जिसके कई कारण है।
1. स्वं नानकराम जगतराय के बाद पार्टी के भीतर किसी भी सिन्धी नेता को संगठनात्मक तौर पर इतनी तवजो नही मिली कि वो व्यक्ति अपने आप को विधायक के रूप में पार्टी आलाकमान के सामने प्रस्तुत कर सके।
यही कारण था जब पार्टी ने स्वं श्री किशन मोटवानी के बाद पहली बार एक गैर सिन्धी प्रत्याक्षी डॉ श्री गौपाल बाहेती को इस सीट से विधानसभा टिकट दिया। स्वच्छ छवि के व्यक्ति होने के बावजूद भी वह इस जातिवाद के चलते चुनाव हार गये, क्यांेकि भाजपा ने उस वक्त यह माहौल भाप लिया था व डॉ श्री गौपाल बाहेती के सामने प्रोफेसर वासुदेव देवनानी को पुनः अजमेर उत्तर से पार्टी टिकट दिया जिसका संदेश अजमेर दक्षिण के लगभग 40 हजार सिन्धी मतदाताओं में गया व कांग्रेस के दोनो प्रत्याक्षी विजयी नही हो सकें।
3. यह सब बाते स्पष्ट करती है कि सिन्धी समाज की भूमिका अजमेर शहर के दोनो विधानसभा क्षेत्रो को प्रभावित करती है। जिसका ख्याल रखना पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव में दोनो सीटों पर जीत दर्ज कराने की नजर से बहुत आवश्यक है।
4. आज भी कांग्रेस संगठन के भीतर सिन्धी समाज की उपेक्षा होती दिखाई दे रही है। जिला कांग्रेस कमेटी में कोई भी सिन्धी समाज से किसी भी जिम्मेदार पद पर बतौर पदाधिकारी शामिल नही किया गया है, ना ही अजमेर से किसी को प्रदेश में बतौर सिन्धी नेता कोई जिम्मेदारी दी गई है श्री नरेन शाहनी भगत एकमात्र कदावर सिन्धी नेता के रूप में देखे जाते थे। जिन्होने गत कुछ दिनों पहले एसीडी की कार्यवाही के चलते इस्तीफा दे दिया है। जिसके पश्चात् अजमेर विकास प्राधीकरण के अध्यक्ष पद हेतु भी लोगो ने दौड़ लगाना प्रारम्भ कर दिया है।
ऐसे माहौल में यह आवश्यक हो गया है कि पार्टी पुनः पुराने व कामयाब फॉरमूले पर विचार करे व शहर के सिन्धी मतदाताओं की भावना का ध्यान रखते हुए सिन्धी समाज से किसी को पार्टी की और से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे ताकि सिन्धी समाज कांग्रेस द्वारा उपेक्षित महसूस न करे। यदि पार्टी ऐसा कदम उठाती है तो इसका संदेश निश्चित ही दोनो विधानसभा क्षेत्रों के सिन्धी मतदाताओं में जायेगा व पार्टी निश्चित तौर पर दोनो विधानसभा क्षेत्रों से विजयी होगी।
किसी भी ऐसी स्थिति में 5 महत्वपूर्ण विकल्प है जिनके माध्यम से पार्टी सिन्धी समाज को संतुष्ट कर सकती है
1. विधानसभा टिकट
2. कांग्रेस अध्यक्ष पद
3. अजमेर विकास प्राधीकरण का अध्यक्ष
4. राजस्थान सिन्धी साहित्य एकेडमी का अध्यक्ष पद
5. प्रदेश स्तर पर सिन्धी कल्याण परिषद का गठन
6. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिम्मेदारी
समझने योग्य यह बात है कि इन चारो विकल्पो मे से किसी एक से सिन्धी समाज को संतुष्ट किया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष पद पर पहले से ही श्री महेन्द्र सिंह रलावता विराजमान है ओर बहुत अच्छा काम कर रहे है। राजस्थान सिन्धी साहित्य एकेडमी का अध्यक्ष यदि अजमेर से बनाया जाता तो भी बड़ी आसानी से यह संतुलन अजमेर शहर में बिठ्ाया जा सकता था। परन्तु राजस्थान सिन्धी साहित्य एकेडमी का अध्यक्ष भी नियुक्त किया जा चुका है जो कि जयपुर से है।अतः पार्टी यदि बाकी बचे दो विकल्पो में से एक के माध्यम से सिन्धी समाज को संतुष्ट करती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में शहर के दोनो विधानसभा क्षेत्रों उत्तर व दक्षिण से कांग्रेस की जीत निश्चित की जा सकती है।

सिन्धी कौम के हितो के सरक्षण को ध्यान में रखते हुए गत कुछ वर्षो पहले मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा प्रदेश स्तर पर सिन्धी कल्याण परिषद का गठन कर स्वं श्री नन्दलाल सचदेव को उसका अध्यक्ष मनोनित किया गया था। इसी तर्ज पर राजस्थान में भी ऐसा किया जा सकता है सिर्फ इतना ही नही इसका सकारात्मक संदेश पूरे राजस्थान में बसे सिन्धी मतदाताओं तक जायेगा जो कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी हित में रहेगा।
मै सिन्धु सेना प्रमुख की हैसियत से कांग्रेस हित की बात आप तक निस्वार्थ भावना से पंहुचा रहा हूँ और अपनी और से सिन्धु सेना परिवार के कुछ नाम आप को संगठन में विभिन्न पदो पर मनोनित करने हेतु प्रस्तावित कर रहा हूँ ताकि आप इन सभी लोगो को कांग्रेस पार्टी में उचित सम्मान देकर सिन्धी समाज को कांग्रेस पार्टी से सीधा जोड़कर आने वाले चुनाव में समाज का समर्थन प्राप्त कर सके। बड़े आत्मविश्वास से मेरा यह मानना है कि यदि कांग्रेस संगठन इन सब बातो को ध्यान मंे रखते हुए आगामी निर्णय करेगी तो निश्चित तौर से जीत दर्ज कराएगी।
नाम
डॉ लाल थदानी
अशोक मटाई
अशोक तनवानी
पिंकी वासवानी
राजेश पेसवानी
दिनेश गिदवानी
हरिश आसवानी
दिलीप थदानी
लक्ष्मण दास तोलानी
अनिल केसवानी
पंवन मोटवानी
उपरोक्त सभी सिन्धी समाज से जुड़े एवं सिन्धु सेना के कर्मठ स्वंय सेवक है। आशा है आप सिन्धी समाज की भावनाओं का मान रखेगें। सिन्धु सेना सदैंव आपकी आभारी रहेगी।

error: Content is protected !!