डॉ. शर्मा भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य

arvind sharmaडॉ. अरविन्द शर्मा को श्री नरेन्द्र सिंह राष्ट्रीय संयोजक शैक्षिक प्रकोष्ठ ने माननीय वसुन्धरा राजे जी की अनुशंषा पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनोनित किया तथा आशा करी है की इस जिम्मेदारी का निर्वहन करके शिक्षक समाज को अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगें। डॉ. अरविन्द शर्मा ने सदस्य बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह व श्रीमति वसुन्धरा राजे जी व प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत और जिला शहर भारतीय जनता पार्टी श्री रासा सिंह जी रावत व समस्त भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया तथा कहां की कांग्रेस सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में जो युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं व युवाओं को बेरोजगारी व शिक्षा में राजस्थान को बहुत नीचे धकेल दिया हैं तथा अन्तराष्ट्रीय मापदण्डों के मुताबिक शिक्षा का स्तर समाप्त कर दिया हैं तथा कहा की वसुन्धरा राजे जी मुख्यमंत्री बनेगी तो युवाओं में रोजगार बढे़गा और शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान देश के प्रथम राज्य में अग्रणी होगा।
शहर जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत व विधायक अनिता भदेल एवं वासुदेव देवनानी महामंत्री धमेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाश कच्छावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द यादव मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, घीसु गडवाल, नरपत सिंह, रमेश सोनी, प्रचार मंत्री कवल प्रकाश, हरिश झामनानी, डॉ कमला गोखुरू, पार्षद जे.के. शर्मा, भारती श्री वास्तव दिपेन्द्र लालवानी, दयाल सवासीया आदि ने भी राष्ट्रीय शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह को अजमेर को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।
-अरविन्द यादव,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता
9414252930

error: Content is protected !!