एम.पी.एस.चैलेंजर्स ट्राफी सटीफन्स स्कूल को

DSCN7914DSCN7845अजमेर। एम.पी.एस. वाद विवाद प्रतियोगिता की चल वैजयंती सेन्ट स्टीफन्स स्कूल ने जीती। इस अवसर पर पक्ष विपक्ष के वक्ताओं ने तर्कों के तीर चलाए। प्रधानाचार्य अषोक वैद ने बताया कि बुधवार को माहेष्वरी पब्लिक स्कूल में बारहवीं अन्तरविद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विश्य सदन की राय में ‘पनिषमेंट इज़ नैसेसरी टू ब्रिंग आउट डिसीप्लेन’ रखा गया। इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में विशय के पक्ष के वक्ताओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अनुषासन के लिए दण्ड की अनिवार्यता प्रतिपादित की तो दूसरी ओर विशय के विपक्ष के वक्ताओं ने अनुषासन के तार्किक आधार को नकारते हुए व्यक्ति को अपराधी बनाने के लिए दण्ड को जिम्मेदार ठहराया। इस प्रतियोगिता में लक्ष्मीपत सिंघानिया स्कूल, कांकरोली सहित जिले के बारह विद्यालयों के 24 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.देवदास, क्षेत्रीय अधिकारी, सी.बी.एस.ई. अजमेर थे। निर्णायक गणों में जी.सी.ए. की अंग्रजी विभागाध्यक्ष अनुराधा षर्मा, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका षिख झंवर तथा वधवा स्कूल की प्रधानाध्यापिका वैजयन्ती टिलवानी षामिल थीं। इस प्रतियोगिता में पक्ष के वक्ताओं में उद्देष्य माथुर, एम.पी.एस. व प्रणीता बाजोरिया मयूर स्कूल क्रमषः प्रथम, द्वितीय रहे। सदन द्वारा दिये गये विशय के विपक्ष में बोलने पर सोहा बख्ष, सोफिया स्कूल, सिवेन षर्मा, स्टीफन्स स्कूल को क्रमषः प्रथम व द्वितीय घोशित किया गया। इन्हें पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार सेन्ट स्टीफन्स के सक्षम गोयल व मयूर स्कूल की स्वस्ति नागर को दिया गया।
सभी प्रतियोगियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए गए। श्री देवदास ने विद्यार्थियों के लिए अध्यापक की भूमिका की महत्ता प्रतिपादित करते हुए वक्ताओं की विचाराभिव्यक्ति की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सिरीन झंवर व केषव झंवर ने किया। हैड गर्ल नेहा सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अषोक वैद
प्राचार्य

error: Content is protected !!