सद्गुरू प्यार का सागर होता है-बहन पारी

केकड़ी। सद्गुरू प्यार का सागर होता हैं नफरत वेर मिटा कर सबको प्यार करना सिखाता हैं। ये उद्गार कोटा से आई बहन पारी ने अजमेर रोड़ पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित मुक्ति पर्व समागम के दौरान आयोजित सत्संग में व्यक्त किये।
निरंकारी सत्संग मण्डल प्रवक्ता रामचन्द्र टहलानी ने बताया कि आज इंसान जितना प्यार धन-दौलत,दुनियावी चीजों से करता हैं अगर उतना ही प्यार वह पमरपिता परमात्मा से करे तो उसका जीना सार्थक को जाये। सद्गुरू के प्यार की कोई सीमा नहीं होती वह सभी को गले लगाता हैं। इसके साथ ही बहन पानी ने यह भी कहा कि ”जे सुख चाहे तो शरण राम की लैÓÓगुरू धारण करना पड़ता हैं जिसके जीवन में गुरू नहीं उसका जीवन शुरू नहीं। गुरू दर पर हर कामना कबूल होती हैं परमात्मा इंसान के हर गुनाह माफ करते हैं,आना-जाना संसार का नियम हैं पर इससे इंसान घबराता हैं जीवन असत्य हैं,मृत्यु सत्य हैं सत्य का सम्मान करना सद्गुरू सिखलाते हैं।
सत्संग के दौरान नरेश कारिहा,दादन देवी टहलानी, पूनम, गोरधन, गोपाल, संगीता टहलानी, लक्ष्मण धनजानी, मधु, आशा रंगवानी सहित अन्य ने गीत विचार प्रस्तुत किये। संचालन ब्रांचमुखी अशोक रंगवानी द्वारा तथा बहन का स्वागत सरिता द्वारा किया गया।
युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान आज से
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाये जा रहे युवा सदस्य-युवा मित्र अभियान के तहत केकड़ी शहर व देहात युवा मोर्चा द्वारा आज 18 अगस्त से अभियान की शुरूआत क्षेत्र में की जायेगी। युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा शहर के घण्टाघर से प्रात: 11.15 बजे
इस अभियान की शुरूआत की जायेगी। अभियान की शुरूआत अजमेर देहात युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान के प्रभारी सुशील दाधीच द्वारा की जायेगी। साथ ही चौधरी ने बताया कि सदस्यता अभियान के लिये शंकर डसाणिया कों केकड़ी शहर का प्रभारी व कपिल विजय को सहप्रभारी बनाया गया हैं।
एबीवीपी ने घोषित किये प्रत्याशी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आगामी 24 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनावों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय केकड़ी में चुनाव लडऩे वाले अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी हैं।
विद्यार्थी परिषद के शहर अध्यक्ष शिवराज जेतवाल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की चुनाव संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया गया,जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिये चैतन डसाणिया,उपाध्यक्ष पद के लिये प्रकाश मीणा,महासचिव पद के लिये अक्षय कुमार क्षत्रिय तथा संयुक्त सचिव पद के लिये योगिता शारदा के नामों की घोषणा की गई हैं।
सद्भावना दिवस पखवाड़ा
नेहरू युवा केन्द्र अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित सद्भावना दिवस पखवाड़े का आयोजन केकड़ी ब्लॉक के सक्रिय युवा मण्डलों द्वारा किया जायेगा। इस पखवाड़े के दौरान सभी युवा मण्डल के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मण्डल पर 5-5 पोधे लगाये जायेगे। जिला समन्वयक धर्मपाल चौधरी ने बताया कि यह कार्यक्रम मेरी पृथ्वी मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत अजमेर केन्द्र द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।
राखी बनाओ प्रतियोगिता संपन्न
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को छात्राओं के बीच राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए पार्ट प्रथम की सपना जैन प्रथम,प्रिया सैन व प्रियंका वैष्णव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर तथा नीतू सिंह तृतीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने विविध प्रकार की सामग्री का उपयोग करते हुए आकर्षक एवं लाईटयुक्त राखीयां बनाई जिसकी सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
-पीयूष राठी

error: Content is protected !!