भारतीय जनता पार्टी बजरंग मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक

भारतीय जनता पार्टी बजरंग मंडल द्वारा गुरूवार शाम जवाहर रंगमंच पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबंचद कटारिया ने सबंोतिधत करते हुये कहा कि यूपीए सरकार के मंत्रीयो और कांग्रेसी सासंदो ने भ्रष्टाचार को चरम पर पहुंचा दिया हैं। अब इस कांग्रेस रूपी राक्षस का वध करने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं को कर्म रूपी शक्ति का उपयोग करना होगा। उन्होने कहा इस वक्त देश सकंट मे है, आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव निर्णायक होगा। देश को संकट से बचाने के लये भाजपा केा हरहाल मे चुनाव जीतना होगा। उन्होने कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव मे छोटे मोटे मतभेद भुलाकर चुनाव मे जुट जाने का आहृवान किया। रावण को राम बनकर ही मारा जा सकता है रावण बनकर रावण को मारोगे तो खुद खत्म हो जायेगें। उन्होने कहा कि धनाढ्य देश कंगालो के हाथ मे आ गया, कांगे्रस के दिमाग के दिवालियेपन की वजह से धनवान देश के लोग गरीब हो गये है।
इस मौके पर नगर निगम के वार्ड 55 के 5 अल्पसंख्यको सहित 12 लोगो द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर कटारिया ने उन्हे भाजपा का दुपट्टा और माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ता सम्मेलन को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओकंार सिंह लखावत ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा नैतिक मुल्यों पर आधारित राजनिति करती है जबकि कांग्रेस मुल्य लेकर राजनिति करती आई है। उन्होने किशनगढ मे बनने वाले हवाई अड्डे का नाम बीसलदेव या पृथ्वीराज चैहान के नाम पर रखने की मांग की। इसके अलावा बैठक को विधायक अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, रासासिंह रावत, उपमहापौर अजीत सिंह राठौड़, ने भी सबांेधित किया।

BJP bajrang mandal1
कार्यक्रम के दौरान जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर का विमोचन भी किया गया। मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने बताया कि यह तस्वीर सभी बूथो पर बांटी जायेगी।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुये कटारिया ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि भाजपा पर साम्प्रादायिकता का आरोप लगाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले यह बताये की उनके राज मे 60 से अधिक साम्प्रदायिक हिंसा हुई जिसमे हुई 31 लोगो की मौत का जिम्मेदार कौन है। उन्होने कहा कि गहलोत मुख्यमंत्री के साथ-साथ नाकारा गृहमंत्री भी साबित हुये है। इसके अलावा उन्होने प्रदेश की बिगड़ती कानुन व्यवस्था, किसानों की बढी हुई बिजली दर, शिक्षा मे व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दो पर भी जमकर गुबार निकाला।

error: Content is protected !!