बीजेपी महिला मोर्चा ने कराई प्याज की एफडी

pyaj Fdभाजपा महिला मोर्चा आदर्श मंडल की ओर से नगरा स्थित पजांब नेशलन बैंक में दक्षिण विधायक अनिता भदेल और मोर्चा अध्यक्ष जयंती तिवारी के नेतृत्व में प्याज की एफडी कराई गई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्याज सभी महिलाओं को उनके भाईयों ने रक्षाबंधन पर उपहार में दी थी। क्योंकि उनकी बहनों को इस भ्रष्ट कांग्रेस के राज मे बिना प्याज की सब्जी नही खानी पड़े। जिस तरह से कांग्रेस सरकार के राज मे महंगाई बढ़ती जा रही है महिलाओं का घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। इस बढ़ती हुई महंगाई के विरोध मे सभी महिलाओं ने प्रण लिया कि इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगें और सुराज लाएगें।
विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ कमला गोखरू, सरोज जाटव, संपत भाटी, सीमा गोस्वामी, कृष्णा सोनी, प्रभा शर्मा, वीना गोयल, कुसुम मिश्रा, मंजू शर्मा, निर्माला शर्मा मंजू शर्मा, सुषमा गुप्ता, उषा गुप्ता, उर्मिला गढवाल, और सुनीता कंवर सहित कई पदाधिकारी मौजूद थी।

error: Content is protected !!