अजमेर। भारतीय जनता पार्टी सुचना प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ शहर जिला के द्वारा शनिवार दोपहर स्वामी काम्पलेक्स के बेंक्वट हॉल में चुनाव प्रचार में सोशल मिडिया की भुमिका और महत्व विषय पर आयोजित कार्यशाला को प्रबंधक एक ही विकल्प मोदी पेज जर्नादन मिश्रा और विधायक राव राजेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुये कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सोशल मिडिया महत्वपुर्ण भूमिका अदा करेगा।
इस अवसर पर कार्यशाला संयोजक कवंल प्रकाश किशनानी, जिला संयोजक शरद गोयल और प्रदेश संयोजक मनोज जोशी ने अथितियो का स्वागत किया। कार्यशाला मे भाजपा आईटी सेल के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुये।
![](https://ajmernama.com/wp-content/uploads/2013/08/IT-cell.jpg)