रेजीडेंट डॉक्टर फिर उतरे हड़ताल पर

JLN residentअजमेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में शुक्रवार को रेजिडेंट डॉक्टरो पर एक मरीज के परिजनों द्वारा हमला करने के विरोध में मंगलवार को अजमेर के जवाहर लाल नेहरु अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष डॉ. अनंत कोटिया ने बताया की संभाग स्तरीय अस्पतालों में आये दिन रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ मारपीट की घटनाये हो रही है। कोटा और उदयपुर के बाद बीकानेर में रेजिडेंट डॉक्टर्स के साथ ड्यूटी के दोरान मारपीट हुई। इस तरह की घटनाओ से अस्पताल में काम करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर्स असुरक्षीत महसूस कर रहे हे। कोटिया ने बताया की जब तक बीकानेर में मारपीट करने वालो की गिरफ्तारी नही हो जाती तब तक अनिश्चितकालिन हड़ताल रहेगी। सभी रेजिडेंट डॉक्टर्स ने सुबह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारेबाजी की।

error: Content is protected !!