15 दिन के उपवास के बाद शान से निकाला वर घोड़ा

var ghodaअजमेर। 15 दिन कठिन तपस्या के दौरान सिर्फ पानी पीकर जैन धर्म कि कठिन अराधना में लीन गौरव नालव्या का सोमवार को गाजो बाजो के साथ वरघोडा निकाला गया। मानसरोवर काॅलोनी वैशाली नगर से 2 हाथी, 2 ऊंट, 4 घोडे और 2 बग्गीयो में सजे धजे नालव्या परिवार के लोग और मित्र साथ चल रहे थे। साथ ही जैन समाज के संैकडो लोग वरघोडे में शामिल हो कर धर्म लाभ कमा रहे थे। मानसरोवर काॅलोनी से शुरू हुआ वरघोडा स्थानिय मार्गो से होता हुआ। पाश्र्वनाथ काॅलोनी स्थित ओसवाल भवन पहुंचा। जंहा संत विनय मुनी महाराज, गौतम मुनी महाराज और संजय मुनी महाराज ने आर्शिवचन देते हुए तपस्या के महत्व पर प्रकाश डाला। गौरव नालव्या ने 15 दिनो तक सिर्फ उबला हुआ पानी ग्रहण किया। मंगलवार को वे पारणा करेगे। इस अवसर पर जैन समाज के सैकडो लोगो ने आयोजन में भाग लेकर धर्मलाभ कमाया।

error: Content is protected !!