देवनानी ने जलदाय अभियन्ता का किया घेराव

v devnani 3अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज क्षेत्रवासियों के साथ फव्वारा चौराहा स्थित जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता का घेराव कर क्षेत्र में नयी पाईप लाईन बिछाने के कार्यो में किये जा रहे विलम्ब के लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए खरी-खोटी सुनाई। देवनानी ने बताया कि फायसागर रोड़ स्थित स्वास्तिक नगर में पाईप लाईन नहीं होने के कारण क्षेत्रवासी टेंकर खरीदकर पेयजल व्यवस्था करने पर मजबूर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को राहत दिये जाने के लिए जून 2012 में पाईप लाईन के कार्य हेतु उनके विधायक कोष से राशि स्वीकृत की थी, परन्तु जलदाय विभाग द्वारा बरती गयी लापरवाही के कारण अभी तक पाईप लाईन नहीं डाली गयी है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था के लिए लौंगिया मौहल्ला नवल नगर गली नं.4, द्वारका नगर गली नं.4, अरावली विहार, बलदेव नगर के पिछे स्थित कच्ची बस्ती, फ्रेण्ड्स कॉलोनी डी ब्लाक, आदित्य नगर, बंजारा बस्ती आदि में भी विधायक कोष से पाईप लाईन के कार्य स्वीकृत किये गये है जो कि प्रारम्भ नहीं किये गये है।
देवनानी ने बताया कि इन कार्यो के अलावा टीचर्स कॉलोनी, शिवनगर, सौदागर मौहल्ला, रामदेव नगर आदि क्षेत्रों में भी उनकी अभिशंषा पर जलदाय विभाग द्वारा नयी पाईप लाईन के काम स्वीकृत तो कर दिये गये है काम प्रारम्भ नहीं होने से क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिल पा रही है।
इस सम्बंध में जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री जीनगर ने 10 अक्टूबर तक पाईप लाईन के सभी कार्य पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया है।
सड़क, नाली निर्माण के कार्यो का देवनानी ने किया शुभारम्भ
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 20 लाख के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि हरिभाउ उपाध्याय नगर विस्तार में आर्यसमाज के पुस्तकालय भवन के निर्माण हेतु उनके विधायक कोष से 5 लाख रू. स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार वार्ड 18 में सुभानी गली व गर्ग मौहल्ला में सड़क निर्माण हेतु 4 लाख तथा वार्ड 27 स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी में पेवर ब्लाक लगाने के कार्य हेतु 3 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इसी प्रकार क्षेत्रवासियों की मांग पर वार्ड 54 में चौरसियावास रोड़ स्थित एक गली में सड़क निर्माण हेतु 2 लाख व वार्ड 25 में टेगोर कॉलोनी में सड़क निर्माण हेतु 3 लाख रूपये तथा किसान कॉलोनी में नाली निर्माण हेतु विधायक कोष से 3 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर, यतीन्द्र शास्त्री, उमेश गर्ग, प्रकाश जैन, वीरेन्द्र वालिया, अशोक बड़जात्या, धनराज चितारा, दीपेन्द्र लालवानी, रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, राजकुमार ललवानी, सुरेश वर्मा, उम्मेदसिंह, प्रकाश शर्मा, मोहन बृजवासी, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर, विक्की लोढ़ा, पुष्पेन्द्र गोड, अनीष पारीक, नितिन गर्ग, अनिल गुप्ता, प्रदीप माथुर, मोहन शर्मा, लेखराज जोया, राधेश्याम पंवार, प्रहलादसिंह देवड़ा, नरोतमसिंह, राजेश पाराशर, हरनामसिंह राठोड़, भोजराज जेठानी, अशोक कासलीवाल, सुनील गोधा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!