मुख्यमंत्री मूक एवं बघिर महिला कलाकार की कला से अभिभूत

aaअजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आज अपने केकड़ी के संक्षिप्त दौरे में यहां की एक मूक बघिर महिला कलाकार निशा गर्ग की कलाकृति से अत्यधिक अभिभूत हुए और इस महिला को बधाई भी दी। इस महिला कलाकार ने अपने हाथ से बनाए गए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के रंगीन पोटे्रट को उन्हें भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कुछ समय तक पोट्रेट का देखा। मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा ने जन्म से ही मूक एवं बघिर इस कलाकार के बारे में जानकारी दी।
समाजसेवी श्री पदम रांटा जिनसे इस महिला कलाकार को प्रेरणा मिली है, बच्चों को पेंटिग व पोटे्रट बनाने का प्रशिक्षण भी देती है। इस कलाकार ने अजमेर की मूक एवं बघिर स्कूल से आठवीं कक्षा तक की शिक्षा अर्जित की।

मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट
aaaमुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्रकार बाल मुकुन्द वैष्णव ने आज केकड़ी में आयोजित समारोह के पश्चात् ”राजस्थान के कथाकारों की श्रेष्ठ कहानियां” जो साम्प्रदायिक सद्भाव व रिश्तों से जुड़ी हुई है, भेंट की। इस मौके पर मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!