आतिषबाजी करना कांग्रेस का दिवालियापन-भाजपा

26अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अरविन्द यादव ने अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से राजस्थान को पिछडा राज्य घोषित करने पर खुषिया जाहिर कर इस पर स्थानीय आगरा गेट चौराहे पर आतिषबाजी करने व मिठाईयां बाटने की घटना को कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन बताया है। आजादी के बाद से ही राज्य में अधिकांषतः कांग्रेस का शासन रहा है तथा राज्य में विकास की अपार सम्भावनाए होने के पष्चात भी कांग्रेस की उदासीनता व इच्छाषक्ति के अभाव में राज्य पिछडता गया हैं तथा मंहगाई व भ्रष्टाचार से जूझ रहे राज्य के नागरिक आज भी मूलभूत अधिकारों से वंचित हैै। वर्तमान व पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें राज्य के लिये विभिन्न मदों में केन्द्र द्वारा आवंटित करोडो रूपयों का तो उपयोग ही नही कर सकी जो लैप्स हो गये शेष राषि भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी इसकी दोषी भी कांग्रेस पार्टी ही है। राज्य की इस दषा के लिये कांग्रेस को आतिषबाजी की बजाय चिन्तन व पष्चताप करना चाहिये। राजस्थान में जब जब भाजपा का शासन रहा तब तब राज्य देष के विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार हुआ है लेकिन कांग्रेस की नीतियो से निरन्तर बढती मंहगाई व भ्रष्टाचार के दीमग ने राज्य के विकास के क्रम को अवरूद्व ही किया है।
राजस्थान के अल्प विकसित राज्य घोषित होने पर राज्य को प्राप्त हो वाली राहत का भी कांग्रेस की रीति नीति व नीयत के कारण दुरूपयोग ही किया जायेगा इसलिये जनविष्वास खो चुकी कांग्रेस पार्टी को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नही है।
-अरविन्द यादव,
प्रवक्ता, भाजपा
9414252930, 0145-2631800

error: Content is protected !!