द्रौपदीदेवी विद्यालय में गाँधी-शास्त्री जयन्ति मनाई

mahatma gandhiअजमेर। स्थानीय द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लोढ़ा हवेली, नया बाजार स्थित विद्यालय में गाँधी शास्त्री जयन्ति बडे हर्षोल्लास से मनाई। सर्वप्रथम प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
इस सम्बन्ध में कक्षा एक से पांच तक के नौ निहालों द्वारा गांधी जी से सम्बन्धित कई झांकियाँ प्रस्तुत कि गयी। कक्षा 4 के यष, अश्विन, ईशान, नमन, शहनवाज, राघव, आशा बाबानी ने दांडी यात्रा, भावेश शर्मा ने लाल बहादूर शास्त्री तथा छाया शर्मा ने ललिता देवी की झांकी प्रस्तुत की। कक्षा 5 के रूद्र व एकलव्य ने नाथुराम गौडसे द्वारा गांधी को गोली मारते हुऐ दृष्य की जीवन्त झांकी प्रस्तुत कर, सभी दर्षकों को भाव-विभोर कर दिया तथा प्रयोद, हर्ष, मयंक व मनीष ने विदेषी वस्तुओं की होली जलाई। रंग भेद नीति को लेकर छात्र-छात्राओं ने नाट्य मंचन किया जिसे देखकर सभी दर्षकों ने तालिया बजाई व छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा गाँधीजी की जीवन से सम्बन्धित चित्र भी बनाए गए। कीर्ति और नेहा ने भाषण में गाँधीजी के अहिंसा व सत्य के विचारों का बखान किया। कक्षा 4 की सीमिति ने ‘‘साबरमती के संत………’’ गीत की प्रस्तुति दी।
अन्त में प्राचार्या महोदया ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को गांधी व शास्त्री जी के आदर्षो पर चलने हेतु प्रेरित किया तथा आये हुऐ सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।
प्राचार्या
(श्रीमती रंजना अग्रवाल)
error: Content is protected !!