शहर में शारदिय नवरात्रा की तैयारीयां जोरो पर

mata navratreअजमेर। शारदीय नवरात्र में दुर्गापुजा का अपना ही महत्व है। धर्मप्रेमी भक्त नौ दिनों तक मां दूर्गा को घरो में विराजीत पूरे मन से अराधना करते है। 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों में जुटे मूर्तिकार मूर्तियों को फाइनल टच देकर तैयार करने में जुटे है। गौरवपथ पर बैठे मूर्तिकार गणपति की प्रतिमाओं के बाद अब मां दूर्गा की प्रतिमाओं को सजाने में व्यस्त है। बढती महंगाई को देखते हुऐ इस बार मूर्तिकारों ने भी मां दूर्गा की मूर्तियो के दामों को बढा दिया है। यहां 500 रूपये से लेकर 11 हजार तक की मां दूर्गा की मूर्ति बिकने को तैयार की जा रही है। हालाकि अभी श्राद्ध पक्ष में मूर्तियो कि खरीदारी का जोर कम ही है। लेकिन नवरात्र से ठीक पहले मूर्तियों की बिक्री में तेजी आयेगी इसी उम्मीद के साथ मूर्तिकार छोटी से लेकर बडी मूर्तियां तैयार कर रहे है।

नगर निगम की ओर से हर साल मनाये जाने वाले दशहरा महोत्सव की तैयारीयां मोइनिया इस्लामिया स्कूल में की जा रही है। 5 से 14 अक्टुबर तक मनाये जाने वाले दशहरा महौत्सव का शुभांरभ 5 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे मोइनिया इस्लामिया स्कूल प्रांगण में मां दुर्गा की मुर्ति स्थापना और पूजन के साथ होगा। इसी दिन रात 8 बजे से जवाहर रगंमंच पर रामलीला मंचन शुरू होगा और शाम 7 बजे से मोइनिया स्कूल में गरबा और डांडीया रास का आयोजन किया जाएगा। मेला अधिकारी गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया की 8 अक्टूबर को नगर निगम से जवाहर निगम तक श्रीराम बरात, 13 अक्टूबर को मोइनिया इस्लामिया स्कूल से सुबह 8 बजे मां दुर्गा की मुर्ति का विसरजन होगा और दोपहर 3 बजे से रधुनाथ मंदिर धसेटी से राम जी की सवारी निकलेगी जो पटेल मैदान पहुंचेगी। जहां शाम 5ः30 बजे रावण दहन का आयोजन होगा। 14 अक्टूबर सोमवार रात 8 बजे जवाहर रंगमंच पर भरत मिलाप के साथ दशहरा महौत्सव का समापन होगा।

error: Content is protected !!