प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सी.एल.जी. होगी

सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होगा
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नसीराबाद में बैठक ली
Nsd1Nsd2अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया तथा पुलिस अधीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव ने कहा है कि आगामी एक दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अजमेर जिले के सभी मतदान केन्द्रों के लिए सी.एल.जी. (कम्युनल लाईजन ग्रुप) बनेगी, जो सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान बनायेंगे। इसमें सभी वर्ग व समाज के व्यक्ति होंगे जो शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान कराने में मतदान दल की मदद करेंगे और मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी निभायेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आज अपरान्हनसीराबाद उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के सभा भवन में चुनाव के लिए तैनात इस विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गालरिया ने बैठक में कहा कि इस बार विधानसभा आम चुनाव में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होंगे। पूर्व की भांति जोनल मजिस्ट्रेट को सभी मतदान केन्द्रों पर बार-बार जाकर मतदान का प्रतिशत लेकर उसे चुनाव कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। अब यह कार्य सम्बन्धित मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने मोबाईल से एसएमएस भेजकर किया जाएगा। इस कार्य हेतु पीठासीन अधिकारी को निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित राशि भी दी जाएगी। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वे अपने साथी पुलिस अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का भ्रमण कर सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करें और यदि किसी प्रकार की कमी दिखाई देती है तो उसे दूर कराये। मतदान केन्द्र पर विशेष योग्यजनों की सुविधा के लिए रेम्प का होना भी आवश्यक है।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की जिम्मेदारी पुलिस व चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों की है। अत: हर क्षेत्र में तैनात सेक्टर अधिकारी व पुलिस अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को बेखूबी निभायें और अभी से ही अपने क्षेत्र में भ्रमण कर सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर पूरी नजर रखे, विभिन्न अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्घ अभी से ही कार्यवाही प्रारम्भ करें। चुनाव कार्य में किसी भी प्रकार की दुषित्ता फैलाने वाले किसी भी तत्व को संवैधानिक कार्यवाही के दायरे में लेकर उसके विरूद्घ कार्यवाही करें।
बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नसीराबाद श्री सुरेश सिंधी, उपखण्ड अधिकारी पीसांगन श्री राजेश गोयल, उप पुलिस अधीक्षक श्री विष्णु सामतानी, सुश्री प्रीति सहित विभिन्न सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

error: Content is protected !!